• Mon. Jul 27th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कांवड़ यात्रा के दौरान देहरादून शहर में कांवड़ियों के वाहनों की नो-एंट्री, ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान लागू

ByParyavaran Vichar

Jul 27, 2026

देहरादून: कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात योजना लागू की है। इस योजना के तहत कांवड़ियों के वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

पुलिस के अनुसार, पांवटा साहिब की ओर से आने वाले कांवड़ वाहनों को धर्मावाला से ही वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाएगा। वहीं, दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों को भी शहर की सीमा से पहले ही यू-टर्न कराकर डायवर्ट किया जाएगा, ताकि शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम रहे।

प्रशासन का कहना है कि स्कूल खुलने, बारिश के कारण खराब हुई सड़कों और बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे छात्रों, कार्यालय जाने वाले लोगों और आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी।

यात्रा के दौरान प्रमुख चौराहों, चेक पोस्टों, पुलिस चौकियों और शहर की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। दिशा-सूचक संकेतक लगाए जाएंगे और कांवड़ वाहनों को निर्धारित रूट का पालन कराया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस और अन्य संबंधित विभाग मिलकर पूरे अभियान की निगरानी करेंगे।

एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करना और आम नागरिकों को अनावश्यक जाम से राहत प्रदान करना है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *