• Tue. Jul 28th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

पहली ही मानसूनी बारिश में धंसी ₹16 करोड़ की

ByParyavaran Vichar

Jul 28, 2026

देहरादून के नंदा की चौकी के पास लगभग ₹16 करोड़ की लागत से निर्मित नए पुल की एप्रोच रोड पहली ही मानसूनी बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने से गहरा गड्ढा बन गया, जिसके चलते पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई।

इस घटना ने हाल ही में पूर्ण हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने पुल पर यातायात बंद कर दिया है। वहीं, रेंजर्स ग्राउंड क्षेत्र में जलभराव के कारण भी लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसी बीच उत्तराखंड में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और मौसम संबंधी अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखने की अपील की है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में 2 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *