• Fri. Aug 14th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नैनीताल में हादसा: हल्द्वानी से आ रही कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, चार घायल

ByParyavaran Vichar

Aug 14, 2026

नैनीताल। हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार मंगलवार को ताकुला पुरानी चुंगी के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी नवीनचंद्र भट्ट (28), कैलाश चंद्र भट्ट (66), देवीदत्त भट्ट (63) और टिहरी गढ़वाल निवासी नितेश (23) किसी काम से कार संख्या यूके 07 एएम 7810 से नैनीताल आ रहे थे। चालक के अनुसार ताकुला पुरानी चुंगी के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

स्थानीय निवासी बसंत मेहरा ने कार को खाई में गिरते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 100 मीटर गहरी खाई से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत ठीक है। उन्होंने कहा कि कार कुछ फीट और नीचे चली जाती तो हादसा और गंभीर हो सकता था।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *