• Sat. Aug 15th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

स्वतंत्रता दिवस पर 37 कर्मियों और शहरवासियों को सम्मान

ByParyavaran Vichar

Aug 15, 2026

चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 37 सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों और शहरवासियों को सम्मानित करेगा। प्रशासन के गृह विभाग ने सम्मानित होने वालों की सूची जारी कर दी है। 15 अगस्त को सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया इन्हें प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे।

स्वास्थ्य, शिक्षा और इंजीनियरिंग क्षेत्र से 11 नाम

सम्मान पाने वालों में स्वास्थ्य, शिक्षा और इंजीनियरिंग विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग से जीएमएसएच-16 की वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी गुरमीत कौर, जीएमसीएच-32 की पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. उमा हांडा, आयुष विभाग के होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. पंकज कौल और जीआरआईआईडी-31 की योग चिकित्सक मनीषा शर्मा का चयन हुआ है।

इसके अलावा यूटी सचिवालय के निजी सचिव सुरिंदर कुमार, क्लर्क सुमित, वित्त विभाग के अधीक्षक ग्रेड-2 राकेश कुमार, वरिष्ठ सहायक लखविंदर सिंह, स्कूल शिक्षा निदेशालय की उपनिदेशक बिंदु अरोड़ा, इंजीनियरिंग विभाग के एसडीई बिपिन कुमार और शहरी विकास विभाग की आर्किटेक्ट दीपिका कोहली को भी सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस, निगम और प्रशासन के कर्मचारी भी शामिल

सम्मानित होने वालों की सूची में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुमित जिंदल, होमगार्ड स्वयंसेवक अजय दत्त शर्मा, श्रम विभाग के क्लर्क अमित मिश्रा, उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक ग्रेड-1 मोहन सिंह, एस्टेट ऑफिस के वरिष्ठ सहायक-कम-ब्रांच इंचार्ज गुरबचन सिंह और सीटीयू चालक राजेश शामिल हैं।

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट-10 के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जोगिंदर पाल सिंह, पुलिस के वरिष्ठ सहायक गुरनेक सिंह, उद्योग विभाग की कंसल्टेंट विजयता शर्मा, नगर निगम के सैनेटरी कर्मचारी दीप चंद, सफाई कर्मचारी वेद पाल और वरिष्ठ सहायक विवेक मेहता को भी प्रशंसा प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

इसके अलावा कानून विभाग की सहायक जिला अटॉर्नी अशिमा प्रकाश, जनसंपर्क विभाग के सहायक पीआरओ सचिन सिंगला, हॉस्पिटैलिटी विभाग के सुपरवाइजर अनिल कुमार कौशल और आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ भूपिंदर सिंह राणा भी सम्मानित होंगे।

सामाजिक सेवा, कला और खेल में योगदान देने वालों को भी सम्मान

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सुपर्णा सचदेव, राकेश उप्पल, धनंजय चौहान और अश्वनी सिंगला को सम्मान मिलेगा। सिमरन और विपिन कुमार को सामाजिक सेवा तथा सिविल डिफेंस वालंटियर के तौर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में डॉ. नेहा मिगलानी, जबकि खेल के क्षेत्र में शीतल रानी और शनाया जैन को सम्मानित किया जाएगा। दिवंगत मास्टर वंश बंसल के पिता टोनी बंसल को भी उनके योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित यह सम्मान समारोह प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सेवा, कला और खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर होगा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *