देहरादून: सहस्त्रधारा घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला नेहा आर्य की नदी में डूबने से मौत हो गई। शनिवार को वह नदी के किनारे फोटो/सेल्फी ले रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गईं।
घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद महिला सहस्त्रधारा के पास नदी में मिली। रेस्क्यू टीम ने उन्हें बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नेहा आर्य, निवासी पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और शव को मोर्चरी में रखवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह हादसा बारिश के मौसम में नदी और जलस्रोतों के पास सेल्फी या फोटो लेने के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की गंभीर चेतावनी भी देता है।
