• Wed. Aug 19th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, देहरादून में आईएफएस अधिकारियों से करेंगे संवाद

ByParyavaran Vichar

Aug 19, 2026

देहरादून। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति देहरादून के लिए रवाना हुए।

अपने दौरे के पहले दिन उपराष्ट्रपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए), देहरादून में 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से संवाद करेंगे।

20 अगस्त को वह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति दोनों अकादमियों में सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। उनके दौरे को लेकर देहरादून और मसूरी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, देहरादून में आईएफएस अधिकारियों से करेंगे संवाद

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *