• Sat. Aug 22nd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने का संकल्प, शीतलाखेत महाविद्यालय में चला हस्ताक्षर अभियान

ByParyavaran Vichar

Aug 22, 2026

अल्मोड़ा। शीतलाखेत महाविद्यालय में शुक्रवार को नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. ललन प्रसाद वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी और नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। एंटी ड्रग सेल की नोडल अधिकारी डॉ. सीमा प्रिया ने कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ नशे की लत से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की।

इस दौरान विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते हुए उत्तराखंड को नशामुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प लिया। साथ ही महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र को नशामुक्त बनाए रखने की प्रतिज्ञा की।

कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश चंद्र जंगी, डॉ. दीपिका आर्या, डॉ. छत्र सिंह कठायत, डॉ. वसुंधरा लसपाल, डॉ. राजेंद्र चंद्र पांडे, डॉ. लक्ष्मी मनराल समेत शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *