• Mon. Sep 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

भाजपा में शामिल हुए चार लोग, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया स्वागत

ByParyavaran Vichar

Sep 7, 2026

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के सोमेश्वर स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बसौली खीम सिंह नगरकोटी समेत चार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों में सचिन भाकुनी, बलबीर नगरकोटी और नंदू भाकुनी भी शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी नवागत सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नए साथियों के पार्टी से जुड़ने से क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर क्षेत्र और प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवागत सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *