• Fri. Sep 11th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर; मानसून सत्र पर भी हो सकता है फैसला

ByParyavaran Vichar

Sep 11, 2026

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में स्वास्थ्य, शहरी विकास और शिक्षा विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी सरकार बड़ा निर्णय ले सकती है।

कैबिनेट बैठक में सहायक अध्यापक व्यायाम के 4600 ग्रेड वेतन वाले पद को डाउनग्रेड कर 4200 ग्रेड वेतन किए जाने का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है। इस प्रस्ताव पर सरकार की ओर से फैसला लिया जा सकता है।

इसके साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाने की संभावना है। स्वास्थ्य और शहरी विकास विभाग के प्रस्तावों के अलावा शिक्षा विभाग से संबंधित मामलों पर भी कैबिनेट विचार कर सकती है।

मानसून सत्र की तारीख पर हो सकता है निर्णय

विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर भी आज की बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सरकार सत्र की तारीख और उससे संबंधित तैयारियों पर निर्णय ले सकती है।

कैबिनेट के फैसलों के बाद सरकार की ओर से बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *