• Mon. Sep 14th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

गोवा जा रहे युवक की रेलवे ट्रैक पर मिली लहूलुहान लाश, पुलिस जांच में जुटी

ByParyavaran Vichar

Sep 14, 2026
ऊधम सिंह नगर: दोस्तों के साथ गोवा घूमने निकले 35 वर्षीय दीपक नैथवाल की रेलवे पटरी पर लहूलुहान हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत की बात सामने आई है। हालांकि, हादसे से ठीक पहले क्या हुआ था, इसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रविवार रात करीब 10:38 बजे डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि अमरदीप कॉलोनी-भूरारानी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना पर आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहां रेलवे पटरी के पास युवक का शव पड़ा मिला और शरीर से काफी खून निकला हुआ था। पास में एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।

शव की तत्काल पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मोबाइल में मिले सिम कार्ड के जरिए परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद मृतक की पहचान दीपक नैथवाल पुत्र नंद किशोर, निवासी गढ़ बागेश्वर के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, दीपक अपने दोस्तों रोहित कठायत, कैलाश और आनंद के साथ गोवा जाने के लिए निकले थे। दोस्त रोहित ने पुलिस को बताया कि सभी लोग ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक दीपक नीचे गिर गए। घटना के बाद दोस्त घबरा गए और ट्रेन से आगे चले गए। बाद में वे मुरादाबाद पहुंचकर वापस लौट रहे थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं, मामले की जांच जारी है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पुलिस हादसे की परिस्थितियों के साथ-साथ मृतक के दोस्तों के बयानों की भी जांच कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *