• Wed. Sep 30th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

रुद्रपुर में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू, पुलिस मुस्तैद; बिना आईकार्ड नो एंट्री

ByParyavaran Vichar

Sep 29, 2026

रुद्रपुर: एसबीएस डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर कॉलेज परिसर में सुबह से ही छात्र-छात्राओं और प्रत्याशियों में उत्साह नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कॉलेज के मुख्य गेट पर पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

कॉलेज प्रशासन ने मतदान केंद्र में प्रवेश को लेकर सख्ती बरती है। बिना आईकार्ड किसी भी छात्र-छात्रा को कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। गेट पर तैनात शिक्षक प्रत्येक छात्र का आईकार्ड जांचने के बाद ही प्रवेश दे रहे हैं।

मतदान शुरू होने के बाद छात्र-छात्राएं कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए। कॉलेज परिसर में फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस और कॉलेज प्रशासन मतदान केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ और बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी नजर रख रहे हैं।

बाजपुर में भी चुनावी सरगर्मी

बाजपुर डिग्री कॉलेज में भी छात्रसंघ चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को कॉलेज गेट के बाहर एक प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ छात्रों से संपर्क करता और अपने पक्ष में मतदान की अपील करता नजर आया।

गदरपुर में 406 मतदाता करेंगे मतदान

गदरपुर के राजकीय महाविद्यालय में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ। यहां 8 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 406 छात्र-छात्राएं करेंगे। कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और कॉलेज प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *