• Thu. Oct 1st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देहरादून में भाजपा पार्षद के घर लूट, परिवार को नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप

ByParyavaran Vichar

Oct 1, 2026

देहरादून के बल्लीवाला चौक स्थित नाथ वाटिका के पास भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर में सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। आरोप है कि घर में काम करने वाले एक घरेलू सहायक ने परिवार के सदस्यों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य बेहोश हो गए।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपी ने घर से सोने के आभूषण समेत अन्य सामान लूटा और अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार के सदस्यों को होश आया तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

विषाक्त या नशीला पदार्थ दिए जाने के बाद पार्षद अमिता सिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उनके पति महिपाल सिंह और बेटे की हालत ठीक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घरेलू सहायक को करीब 20 दिन पहले दिल्ली से बुलाया गया था और वह नेपाल मूल का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और लूटे गए सामान तथा आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *