• Fri. Oct 2nd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

लखनऊ को 1-0 से हराकर कोलकाता फाइनल में पहुंचा

ByParyavaran Vichar

Oct 2, 2026

शक्तिफार्म। टैगोर नगर में गुरुवार को टैगोर ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कोलकाता की टीम ने लखनऊ को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

मैच में कोलकाता की ओर से विजय ने एकमात्र गोल किया। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की गई।

इससे पहले मुकाबले का शुभारंभ टैगोरनगर ग्राम प्रधान नेहा सरकार, बीडीसी सदस्य हरेंद्र मंडल और ग्राम पंचायत सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।

आज होगा दूसरा सेमीफाइनल

टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रुद्रपुर पुलिस लाइन और टनकपुर के बीच खेला जाएगा। इस मैच के बाद फाइनल में कोलकाता के सामने उतरने वाली दूसरी टीम का फैसला होगा।

मैच में अमित वैद्य ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि राहुल और सागर सहायक रेफरी रहे। जयंत मंडल, सव्यसाची हालदार, सुनील सरकार और रवि मजूमदार ने कमेंट्री की। सुजीत विश्वास और दीपेन सेन स्कोरर तथा उत्तम मल्लिक और नारायण विश्वास गोल जज रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *