• Fri. Oct 9th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का कल से होगा आगाज, नरेंद्रनगर में नौ दिन तक सजेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

ByParyavaran Vichar

Oct 9, 2026

नरेंद्रनगर। सिद्धपीठ मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती के अवसर पर इस वर्ष भव्य आयोजन किया जा रहा है। मेले का शुभारंभ 11 अक्तूबर को नरेंद्रनगर स्थित रामलीला मैदान में होगा। नौ दिनों तक चलने वाला यह राज्यस्तरीय मेला 19 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही देश और प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन के 50वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए मेला समिति की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे। उद्घाटन की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट, संगीता ढौंडियाल, मीना राणा और किशन महिपाल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इन कलाकारों की प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और संगीत की झलक देखने को मिलेगी।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

मेला समिति के अध्यक्ष एवं नरेंद्रनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि नौ दिवसीय मेले में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों की विस्तृत श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य क्षेत्र के खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों को मनोरंजन के अवसर प्रदान करना है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

12 अक्तूबर को मुख्य बाजार में मंत्री प्रदीप बत्रा और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया जाएगा। इसके बाद बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, फुटबॉल, ओपन कबड्डी और राइफल शूटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा मैराथन और विभिन्न विद्यालयों की प्रतियोगिताएं भी मेले का हिस्सा रहेंगी।

14 अक्तूबर को सुदेश लहरी और राजीव ठाकुर का कॉमेडी शो

मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 14 अक्तूबर की शाम बॉलीवुड के हास्य कलाकार सुदेश लहरी और राजीव ठाकुर कॉमेडी शो प्रस्तुत करेंगे। उनकी प्रस्तुति मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगी।

15 अक्तूबर को गढ़वाल का चर्चित पांडवाज बैंड अपनी प्रस्तुति देगा। 16 अक्तूबर को लोकगायिका प्रियंका मेहर और हेमा नेगी करासी मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। वहीं, 17 अक्तूबर को गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी और डांस स्टार दीक्षा बडोनी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

18 अक्तूबर को होगी सुनंदा शर्मा की बॉलीवुड नाइट

मेले के कार्यक्रमों की कड़ी में 18 अक्तूबर की शाम पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा की बॉलीवुड नाइट आयोजित की जाएगी। इस दौरान उनके गीतों के जरिए दर्शकों को मनोरंजन का अवसर मिलेगा। मेला समिति ने सांस्कृतिक संध्याओं में लोकसंगीत, हास्य और आधुनिक संगीत से जुड़े कलाकारों को शामिल किया है, ताकि अलग-अलग रुचियों वाले दर्शक कार्यक्रमों का आनंद ले सकें।

प्रीतम भरत्वाण के जागर गायन के साथ होगा समापन

मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का समापन 19 अक्तूबर को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में होगा। समापन समारोह में छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही लकी ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कार वितरण और भव्य आतिशबाजी भी होगी।

समापन समारोह का विशेष आकर्षण पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरत्वाण का जागर गायन रहेगा। उनकी प्रस्तुति के साथ मेले की स्वर्ण जयंती के आयोजन का समापन होगा।

मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था, पर्यटन, खेल और लोकसंस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इस वर्ष मेले के 50वें वर्ष को देखते हुए इसे विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय लोगों के साथ-साथ क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को भी उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post