• Fri. Nov 13th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

छठ पर्व पर देहरादून स्टेशन में उमड़ी भीड़, राप्ती गंगा एक्सप्रेस में सीटों के लिए मची धक्का-मुक्की

ByParyavaran Vichar

Nov 13, 2026

देहरादून। छठ पर्व पर अपने घरों में त्योहार मनाने के लिए पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देहरादून रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। गुरुवार को राप्ती गंगा एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचते ही जनरल कोच में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हर कोई ट्रेन में जगह पाने की कोशिश करता नजर आया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

दोपहर करीब 2:15 बजे देहरादून से गोरखपुर जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस ने जैसे ही स्टेशन में प्रवेश किया, यात्रियों की भीड़ जनरल कोच की ओर दौड़ पड़ी। सीट पाने की आपाधापी में यात्रियों ने एक-दूसरे को धक्का देते हुए कोच में चढ़ने का प्रयास किया। जिसे जहां से रास्ता मिला, वह ट्रेन के डिब्बे में घुसने लगा।

खिड़कियों से भी कोच में घुसने लगे यात्री

स्टेशन पर भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि कोच के दरवाजों पर जगह नहीं मिलने के कारण कुछ यात्रियों ने खिड़कियों से अंदर जाने का प्रयास किया। हर कोई पहले सीट हासिल करना चाहता था। इस दौरान प्लेटफार्म पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों को मोर्चा संभालना पड़ा। जवान लगातार यात्रियों को नियंत्रित करने और उन्हें सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ाने का प्रयास करते रहे।

महिलाओं और युवतियों को सुरक्षित पहुंचाया

भीड़ के बीच कई महिलाएं और युवतियां यात्रियों के दबाव में फंस गईं। ऐसे में आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने विशेष प्रयास करते हुए उन्हें सुरक्षित तरीके से कोच तक पहुंचाया। जवानों को भीड़ नियंत्रित करने और यात्रियों को व्यवस्थित ढंग से ट्रेन में चढ़ाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

कुछ ही देर में ट्रेन के जनरल कोच सहित अन्य डिब्बे भी यात्रियों से पूरी तरह भर गए। छठ पर्व पर घर पहुंचने की जल्दबाजी के चलते यात्रियों में सीट पाने की होड़ दिखाई दी।

निर्धारित समय पर गोरखपुर के लिए रवाना हुई ट्रेन

यात्रियों की भारी भीड़ और प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी के बावजूद राप्ती गंगा एक्सप्रेस निर्धारित समय पर रवाना हुई। दोपहर करीब 3:15 बजे ट्रेन गोरखपुर के लिए रवाना हो गई। छठ पर्व के कारण रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़ ने त्योहार के दौरान पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों के दबाव को भी उजागर किया।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *