• Tue. Sep 22nd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

छात्रसंघ चुनाव में 50% आरक्षण के विरोध में छात्र छत पर चढ़े, आदेश वापस लेने की मांग

ByParyavaran Vichar

Sep 22, 2026

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के छह पदों में 50 प्रतिशत पद छात्राओं के लिए आरक्षित किए जाने के फैसले का कुछ छात्रों ने विरोध किया। आदेश से नाराज कोषाध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशी आशीष संतोलिया और संयुक्त सचिव पद के संभावित दावेदार तिलक कुमार परिसर की छत पर चढ़ गए और आदेश वापस लेने की मांग करने लगे।

नए निर्देश के तहत छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं। इसके चलते छात्रा उपाध्यक्ष के अलावा कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद भी छात्राओं के लिए आरक्षित हो गए हैं। ऐसे में इन पदों पर छात्र प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

सोमवार को विरोध कर रहे संभावित प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ शिक्षा मंत्री धन सिंह का पुतला भी जलाया। इसके बाद आक्रोशित छात्र परिसर की छत पर चढ़ गए।

छात्रों का कहना था कि चुनाव की तैयारियां वे शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ ही कर रहे थे। चुनाव से ठीक पहले आरक्षण संबंधी आदेश जारी होने से उनकी तैयारियां प्रभावित हुई हैं। उन्होंने मांग की कि नए नियम को अगले शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाए।

छात्रों ने चेतावनी दी कि आदेश वापस नहीं लिया गया तो उनका विरोध जारी रहेगा। परिसर प्रबंधन ने छात्रों को उनकी मांग विश्वविद्यालय स्तर पर रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र छत से नीचे उतर आए।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *