• Thu. Jul 31st, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराई, चार की मौत, अन्य गंभीर रूप से घायल

ByParyavaran Vichar

Nov 15, 2024

मेरठ से रुड़की जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकरा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर शाम दिल्ली-हरिद्वार हाईवे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार जैसे ही मंगलौर गुड़ मंडी के पास देवबंद तिराहे पर पहुंची तो वह हाइवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उधर घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों कार से बाहर निकाल कर 108 के माध्यम से एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *