• Tue. Jul 29th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

होटल में हैवानियत: बहाने से ले गया साथ…कमरे में दरिंदगी, घर से निकली लड़की के साथ हुई दुखद घटना

ByParyavaran Vichar

Nov 16, 2024

आगरा। आगरा के ट्रांस यमुना इलाके की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से टूंडला के होटल में दुष्कर्म की घटना हुई। किशोरी घर से मोबाइल सही कराने के लिए निकली थी। तभी परिचित युवक उसे होटल ले गया। दुष्कर्म किया। मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिए। मामले में किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने बताया है कि बेटी का मोबाइल खराब हो गया था। 14 नवंबर को बेटी मोबाइल बनवाने के लिए बाजार गई थी।

रास्ते में विपिन नामक युवक मिला। उसे किशोरी पहले से जानती थी। विपिन ने किशोरी से कहा कि वह उसका मोबाइल टूंडला में सही करा देगा। वह साथ चली गई। आरोपी उसे हैप्पी रेस्टोरेंट एंड होटल में ले गया। उससे दुष्कर्म किया। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया है। आरोपी घर से फरार है। पुलिस होटल भी जाएगी। यह पता करेगी कि कमरा आईडी पर दिया या नहीं।

सीसीटीवी कैमरे में किशोरी और युवक आ गए होंगे। इन्हें साक्ष्य के रूप में एकत्रित किया जाएगा। एत्माद्दाैला, ट्रांस यमुना, सिकंदरा और ताजगंज के होटल में कई बार किशोरियों और युवतियों के साथ दुष्कर्म के मामले आ चुके हैं। सामने आता है कि होटलों में कमरे बिना आईडी पर घंटों के हिसाब से दिए जाते हैं। पुलिस कार्रवाई भी करती है। इसके बावजूद रोक नहीं है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *