• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

प्रदेश रोडवेज के सभी डिपो अलर्ट पर, यात्रियों के लिए परेशानी…संचालित बसों के बढ़ा दिए गए फेरे

ByParyavaran Vichar

Nov 20, 2024

देहरादून। दिल्ली की रोडवेज बस सेवा प्रभावित होने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने सभी डिपो को अलर्ट जारी कर दिया है। जो बसें दिल्ली में नहीं घुस सकती, उन्हें यूपी में दिल्ली की सीमा पर रोककर सवारियों को दिल्ली भेजने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग से समन्वय बनाया जा रहा है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

निगम की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, निगम 180 सीएनजी बसें दिल्ली मार्ग पर संचालित कर रहा है। बीएस-6 मानक की 12 वॉल्वो बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। 130 मई बसों में से 77 को दिल्ली मार्ग पर संचालित किया जा रहा। बाकी 53 भी जल्द ही चलाई जाएंगी। संचालित बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।

जो बसें दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पा रहीं, उन्हें यात्रियों की जरूरत के अनुसार मोहननगर, कौशांबी दिल्ली सीमा तक पहुंचाया जा रहा है। इससे आगे सवारियों को भेजने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग डीटीसी बसों के संबंध में समन्वय बनाया जा रहा है। निगम प्रबंधन का कहना है कि उनकी कोशिश है कि सवारियों को परेशानी न हो।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post