• Sat. Nov 7th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

घायल की हालत में सुधार, बातों पर दे रहा प्रतिक्रिया…उस काली रात का सिद्धेश ही गवाह

ByParyavaran Vichar

Nov 20, 2024

देहरादून। बीते सप्ताह देहरादून में हुए भीषण कार हादसे में छह युवकों की मौत हो गई थी। हादसे में एक युवक बच गया था जो बुरी तरह घायल था। सिनर्जी अस्पताल में भर्ती घायल सिद्धेश की हालत में सुधार बताया जा रहा है। सिद्धेश के चेहरे पर गंभीर चोटें हैं। उसकी कई हड्डियां टूटी हुई हैं। अब बताया जा रहा है कि वह बातों पर प्रतिक्रिया कर रहा है। यानी बातों को समझ रहा है। सिनर्जी अस्पताल के एमडी कमल गर्ग ने बताया कि लगातार डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है। जरूरी सर्जरी भी हो चुकी हैं। फिलहाल हालत में सुधार है, लेकिन अभी बोलने में असमर्थ है। हालांकि, बातों को सुनकर आंखों से प्रतिक्रिया कर रहा है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

हादसे में घायल हुए सिद्धेश का परिवार जयपुर शादी में शिरकत करने के लिए गया हुआ था। घर पर कोई नहीं था तो उसने दोस्तों को भी पार्टी के लिए बुला लिया। हालांकि, पार्टी करने के बाद ये सभी दोस्त कहां जा रहे थे इसकी जानकारी किसी को नहीं है। हादसे की खबर मिलने के बाद सिद्धेश का परिवार भी रास्ते से ही लौट आया। उन्हें यह दुखद खबर हाथरस पहुंचने पर मिली थी। सिद्धेश ने जाखन में अपने घर पर ही पार्टी रखी थी। एक कार से परिवार जयपुर गया था। जबकि, दूसरी कार घर पर ही खड़ी हुई थी। लेकिन, अतुल अपनी नई कार से सिद्धेश के घर पहुंचा था। ऐसे में सभी ने शायद उसकी कार में ही शहर में घूमने का इरादा किया और घर से निकल गए। बताया यह भी जा रहा है कि कामाक्षी और गुनीत को उन्होंने रास्ते से ही लिया था। वह पहले से उनके साथ थीं या नहीं इस बात की जानकारी किसी के पास नहीं है।

हादसे के कारण को लेकर कई तरह की बातें निकलकर सामने आ रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने जब क्षतिग्रस्त कार को देखा तो पता चला कि ब्रेड पैडल के नीचे एक पानी की बोतल फंसी थी। यह भी एक कारण माना जा रहा है कि ब्रेक नहीं लगे और यह हादसा हो गया। दूसरा कारण यह भी माना जा रहा है कि रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक इस बात का अंदाजा ही नहीं लगा पाया कि कार निकल जाएगी या नहीं। यही कारण हुआ कि कंटेनर का आधे से ज्यादा हिस्सा सड़क पर आ गया लेकिन बाकी पीछे था। इसी से कार जा टकराई।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे में घायल युवक की सहायता के लिए आगे आए युवक दीपक पांडेय को एसएसपी अजय सिंह ने सम्मानित किया। दीपक पांडेय ने घायल सिद्धेश की मदद की थी। दीपक निवासी टीएचडीसी कॉलोनी देहराखास गढ़ी कैंट से एक अस्पताल की ओर जा रहे थे। तभी हादसे के दौरान उन्होंने देखा कि युवक की सांसें चल रही हैं। उन्होंने तुरंत ही पुलिस की सहायता से युवक को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी ने दीपक से घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

ओएनजीसी चौक हादसे के चार दिन बाद घायल सिद्धेश के पिता की ओर से कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इस हादसे में सिद्धेश के छह दोस्तों की मौत हुई थी। जबकि, सिद्धेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिद्धेश के पिता विपिन अग्रवाल निवासी राजपुर रोड ने कैंट थाने में तहरीर दी है। इस मामले में कंटेनर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में पुलिस विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है। इसके अलावा भी कई अन्य दिशाओं में पुलिस की जांच चल रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post