• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नवी मुंबई में पानी के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने की महिला की पिटाई, बेटी को किया निर्वस्त्र

ByParyavaran Vichar

Nov 30, 2024

मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पानी के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला की पिटाई की और उसकी 18 वर्षीय बेटी को निर्वस्त्र कर पीटा। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने न्हावा शेवा इलाके में पानी की बर्बादी की शिकायत के संदेह में महिला और उसकी बेटी पर हमला किया। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर महिला और उसकी बेटी की पिटाई की और लड़की को निर्वस्त्र कर दिया।

आरोपियों ने हमले के दौरान पीड़ितों पर जातिवादी गालियों का भी इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 76 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *