• Wed. Jul 30th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

छोटे भाई की पत्नी से हुआ प्यार, पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला…कोर्ट ने सुनाई ये सजा

ByParyavaran Vichar

Dec 2, 2024

आगरा। आगरा में देवरानी और पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को जिंदा जला दिया। अदालत ने बरहन के गांव खेड़ी निवासी पति सीताराम और देवरानी गीता को दोषी पाया। विशेष न्यायालय एससी एसटी एक्ट ने दोनों को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव बराभौडेला निवासी रामेंद्र पाल सिंह ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि उन्होंने बेटी शशि की शादी सीताराम के साथ की थी। बाद में बेटी को पता चला कि उसके पति के देवरानी से संबंध हैं।

विरोध पर मारपीट की। 2 जून 2015 को बेटी को जला दिया गया। सूचना पर वह पहुंचे। पुलिस ने इमरजेंसी में भर्ती करा दिया था। वहां बेटी ने पुलिस को बताया कि पति, देवरानी व अन्य ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *