• Sat. Oct 11th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

प्रदेश में चार दिवसीय विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आगाज, देश दुनिया से छह हजार डेलीगेट्स ले रहे भाग

ByParyavaran Vichar

Dec 13, 2024

देहरादून। उत्तराखंड में चार दिवसीय विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आगाज हो गया। जिसमें देश दुनिया से छह हजार डेलीगेट्स भाग ले रहे हैं। पहले दिन 50 सत्रों में विशेषज्ञों ने शोध पत्र पेश कर आयुर्वेद चिकित्सा पर मंथन किया। सम्मेलन में 54 देशों के 350 से अधिक डेलीगेट्स पहुंचे है।

वहीं, आयुर्वेद एक्सपो में देश भर से नामी आयुर्वेद फार्मा कंपनियों ने अपनी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। जहां पर आम लोग आयुर्वेद की जानकारी ले रहे हैं। आयुष मंत्रालय के सहयोग से पहली बार उत्तराखंड विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो की मेजबानी कर रहा है।

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को जानने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। चार दिवसीय सम्मेलन में विशेषज्ञों की ओर से 600 शोध पत्र प्रस्तुत किए जाने हैं। परेड ग्राउंड में अलग-अलग सत्रों के लिए आठ हॉल बनाए गए। जहां पर पहले दिन 50 सत्रों में 350 विशेषज्ञों ने शोध प्रस्तुत किए।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *