• Sat. Apr 19th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

‘गे सीरियल किलर’ की कहानी: 18 माह और 11 कत्ल; शारीरिक संबंध बना इसलिए कर देता था हत्या

ByParyavaran Vichar

Dec 25, 2024

रोपड़। पंजाब में रोपड़ पुलिस ने एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है, जिसने 18 महीने में दस से ज्यादा लोगों का कत्ल किया। पुलिस ने अनसुलझे मामलों की जांच करते हुए आरोपी राम सरूप उर्फ सोढ़ी को गिरफ्तार किया। सोढ़ी से पूछताछ में जो खुलासे हुए उससे पुलिस भी स्तब्ध रह गई।  आरोपी ने खुद वीडियो में वारदातों का सनसनीखेज खुलासा किया। साथ ही कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी समलैंगिक है और सड़क पर आने जाने वाले लोग ही उसका शिकार होते थे।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसके बाद उनसे लूटपाट करता और फिर कत्ल कर देता था। रोपड़ के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने प्रेस कांन्फ्रेस कर बताया कि आरोपी राम सरूप उर्फ सोढ़ी ने कीरतपुर साहिब के नजदीक मौड़ा टोल प्लाजा के पास एक वारदात को अंजाम दिया था। रोपड़ जिले में तीन कत्ल की वारदातें पुलिस के लिए गले की हड्डी बन चुकी थीं। राम सरूप के हत्थे चढ़ते ही तीनों वारदातें ट्रेस हुईं और पूछताछ में आरोपी ने 10 से ज्यादा लोगों की हत्या की बात कबूली।

आरोपी ने वीडियो में माना कि उसने लोगों का कत्ल किया है, लेकिन उसने उन्हें जानबूझकर नहीं मारा। कितने लोग मारे, यह भी उसके याद नहीं है। आरोपी ने बताया कि वह बाल काटने का काम करता है। गलत काम करने के बाद पैसे न देने पर उसने हत्या की। मफलर से गला घोंटता था। उसने कहा कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद वो पैसे नहीं देते थे इसलिए उन्हें मार देता था। परिवार ने मुझे छोड़ दिया था। मुझे पछतावा होता था। इसलिए मारने के बाद मृतकों के पैर छूकर माफी मांग लेता था।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी रोपड़, फतेहगढ़ साहिब तथा होशियारपुर जिलों में वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी सोढ़ी ने बताया कि मृतक हरप्रीत उर्फ सन्नी ने पहले उसके साथ संबंध बनाए। फिर उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। इसपर दोनों में झगड़ा हुआ और उसने हरप्रीत की हत्या कर दी। इसी तरह उसने सभी वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है जिस वजह से घरवालों ने उसे दो साल पहले घर से निकाल दिया था। आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

आरोपी ने कहा कि उसने कई वारदातें की हैं जिनमें से कई उसे याद भी नहीं है। कत्ल करने के बाद उसे पछतावा होता था और वह शव के पैर छूकर माफी मांगता था। आरोपी ने बताया कि उसने नशे के बाद ही सारी वारदातों को अंजाम दिया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *