• Sat. Apr 19th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

भूखों को रोटी देना गुनाह: किशोरी न समझी सिक्योरिटी गार्डों के इरादे, घर में घुसकर घिनौना काम; वो चीखती रही…

ByParyavaran Vichar

Feb 26, 2025

आगरा। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में रोटी मांगने के बहाने घर में घुसकर दो सिक्योरिटी गार्ड सगे भाइयों ने 13 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी की 6 वर्षीय बहन के शोर मचाने पर लोग जुट गए। लोगों ने घर से ही दोनों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। मामले में पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं।

पीड़ित किशोरी के पिता मजदूरी करते हैं। वह किराये के मकान में रहते हैं। मंगलवार को वह काम पर गए थे। मां भी घरों में काम करने चली गईं। मंगलवार दोपहर 1 बजे किशोरी अपनी 6 साल की बहन को स्कूल से घर ला रही थी। रेलवे पुल के नीचे उन्हें 2 सिक्योरिटी गार्ड मिले। एक ने रोटी खिलाने को कहा। किशोरी ने मना कर दिया। अपने घर के लिए चल दी। दोनों पीछे आ गए। दरवाजे पर खड़ा हो गए। उन्हें देखकर किशोरी अंदर रोटी लेने चली गई।

दोनों गार्ड कमरे में आ गए। किशोरी से पूछने लगे कि कौन-कौन रहता है। उसने माता-पिता के काम पर जाने के बारे बताया। यह सुनकर दोनों ने उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने दुष्कर्म किया। बहन का शोर सुनकर छोटी बहन भी आ गई। घर में अजनबियों को देखकर बाहर की तरफ भाग गई। बाहर जाकर शोर मचा दिया। महिलाओं को घर में घुसे लोगों की जानकारी दी। शोर मचाने पर लोग जुट गए। उन्होंने दोनों गार्ड को दबोच लिया। किशोरी के साथ दुष्कर्म से आक्रोशित लोगों ने सिक्योरिटी गार्डों की पिटाई लगाना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। उन्हें किसी तरह लोगों से छुड़ाकर ले आई।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी शैलेंद्र कुमार दुबे और उसका भाई योगेंद्र कुमार दुबे बताया। दोनों नशे की हालत में थे। गांव पखना थाना मिढाकुर जिला फर्रूखाबाद के रहने वाले हैं। पदम प्राइड, सिकंदरा क्षेत्र स्थित तोमर सिक्याेरिटी एजेंसी में दो वर्ष से गार्ड की नाैकरी कर रहे हैं। उनकी ड्यूटी एक जगह पर नहीं थी। रोजाना उन्हें कहीं भेजा जाता था। सिकंदरा रेलवे ओवर ब्रिज के पास किराए पर रहते थे। दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।

घटना के बाद से दोनों बहनें डरी हुई हैं। हालांकि पीड़िता की 6 वर्षीय बहन की सूझबूझ काम आई। रोटी के बहाने घर में घुसे दोनों आरोपी उसे बाहर निकालना चाहते थे। मगर, वो गई नहीं। कह दिया कि वह खाना खाएगी। मगर, उसे एक आरोपी रसोई में छोड़ आई। जब वह वापस आई तो गलत हरकत करते देख लिया। वह खतरे को देखकर बाहर भागी। पड़ोसी की आंटी को शोेर मचाकर बुला लिया। इस पर आरोपी पकड़े गए। उसकी इस सूझबूझ को सभी सराह रहे थे। वह पूरी बात लोगों को बता रही थी।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि घर से वैज्ञानिक साक्ष्य मिल गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपियों के खिलाफ कई साक्ष्य मिल गए हैं। केस में जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी। पुलिस सजा दिलाने में भी प्रभावी पैरवी करेगी। इसके लिए 30 दिन का लक्ष्य रखा गया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *