• Wed. Apr 16th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

महिला दिवस से एक दिन पहले: आगरा में बहनों से छेड़छाड़, भाई को पीटा…बाजार जा रही विवाहिता का खींचा दुपट्टा

ByParyavaran Vichar

Mar 7, 2025

आगरा। महिला दिवस से पहले दो बहनों सहित तीन के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आए। सगी बहनों को एक युवक परेशान कर रहा है। इस कारण उन्होंने काॅलेज जाना बंद कर दिया। उधर, महिला का बाजार जाते समय शोहदे ने दुपट्टा खींच लिया। पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। युवतियों के पिता ने केस दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि मोहल्ले का भोला काफी समय से एक बेटी को परेशान करता आ रहा है। रास्ते में रोक लेता है। अश्लील हरकत करता है। उन्होंने कई बार युवक की मां से शिकायत की। मगर, उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इस कारण दोनों बेटियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया।

20 जनवरी को एक बेटी बाजार जा रही थी। इस दाैरान भोला ने छेड़छाड़ की। बेटी भाई को लेकर आरोपी के घर गई। मगर, उन्होंने गाली-गलाैज की। बाद में मारपीट कर भगा दिया। वह बदनामी के डर से कुछ नहीं बोले। 2 मार्च को बेटियां बाजार से घर आ रही थीं। तभी भोला ने हाथ पकड़कर खींचा। शोर सुनकर आए लोगों ने बचा लिया। भोला ने धमकी दी कि वह तेजाब डाल देगा। इससे परिवार दहशत में है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।

उधर, दूसरा मामला भी शाहगंज क्षेत्र का है। तीन मार्च को महिला सब्जी लेने जा रही थी। रास्ते में चंद्रवीर नामक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध पर दुपट्टा खींच लिया। वह घर की तरफ भागकर आईं। मगर, युवक पीछा करता रहा। उन्होंने पति को घटना की जानकारी दी। पुलिस को बताने पर भी कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर पीड़िता ने डीसीपी से शिकायत की। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। एसीपी लोहामंडी का कहना है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *