• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

जिस बेकाबू कार ने राहगीर को रौंदा…वो गैंगस्टर के जीजा की निकली, इसलिए पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

ByParyavaran Vichar

Mar 22, 2025

आगरा। आगरा के सिकंदरा के गैलाना रोड पर होली पर 13 मार्च की रात को राहगीरों को रौंदने वाली गाड़ी गैंगस्टर आलोक यादव के जीजा शोभित यादव के नाम दर्ज है। हादसे में घायल लोकेश बघेल की मौत के बाद पुलिस ने केस को हत्या की धारा में तरमीम किया है। कार सवार छह लोग नामजद हैं।

गैलाना निवासी गौरव सिंह ने 14 मार्च को सिकंदरा थाने में केस दर्ज कराया था, इसमें अंकित उर्फ डाके, शोभित यादव, छोटे उर्फ विजय, राहुल, अमित चौहान व गोपाल की नामजदगी है। बेकाबू कार के रौंदने से लोकेश बघेल, सनी, प्रीतम, माधव बघेल आदि घायल हुए थे।

इलाज के दौरान लोकेश ने दम तोड़ दिया था। 19 मार्च को लोकेश की मौत के बाद हाईवे पर भीड़ ने शव रखकर दो घंटे तक जाम लगाया था। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि लापरवाही पर विवेचक अशोक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस को पता चला है कि गाड़ी मालिक शोभित यादव गैंगस्टर आलोक यादव का जीजा है।

आलोक यादव गैंग ने जुलाई 2023 में हाईवे पर एक रात में डकैती की तीन वारदातों को अंजाम दिया था। उस पर इनाम घोषित किया गया था। नाटकीय अंदाज में उसने दूसरे जनपद में समर्पण किया था। पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि घटना के समय गाड़ी में सवार सभी युवक अपराधी प्रवृत्ति के हैं।

इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि शोभित यादव और उसके साथी जेल जाएंगे। पुलिस ने दर्ज केस में हत्या की धारा बढ़ा दी है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भी गाड़ी चढ़ाने वालों की दबंगई की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *