• Sun. Oct 12th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

धुआं देख पड़ोसियों ने तोड़ा दरवाजा, अंदर जिंदा जल चुका था होमगार्ड, शव देख बिलखते रहे बेटे

ByParyavaran Vichar

Jan 22, 2024

मेरठ। मेरठ के जयदेवी नगर में शनिवार देर रात तीन बजे होमगार्ड श्रीपाल सिंह के घर में आग लगी। घटना के समय बाहर सन्न्नाटा पसरा था। सुबह करीब चार बजे काॅलोनी के कुछ लोग जा रहे थे। उन्होंने मकान की खिड़की से धुआं निकलते देखा। उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो होमगार्ड की मौत हो चुकी थी। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।

कुछ लोगों का आरोप था कि दमकल की टीम देरी से पहुंची। इसके चलते पूरा घर जल गया। सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि सुबह चार बजकर सात मिनट पर हमें सूचना मिली। इसके बाद तत्काल पहुंचे और आग पर नियंत्रण किया। होमगार्ड श्रीपाल सिंह की दो बेटी राधा व मनीषा और दो बेटे अविनाश व अमन हैं। राधा और मनीषा की शादी हो चुकी है।

अविनाश की भी कुछ समय पहले शादी हुई थी। बेटे अविनाश और अमन सहित अन्य बुरी तरह बिलखते रहे। उनका कहना था कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे के बाद दमकल के साथ फोरेंसिक टीम पहुंची और छानबीन शुरू की। टीम ने यहां से फटा गैस सिलिंडर, अंगीठी और हीटर को बरामद किया गया। काॅलोनी के रहने वाले कुछ लोगों ने हादसे के दौरान फोटो खींचे और वीडियो बनाए।

इसमें होमगार्ड जिंदा जलते हुए दिख रहा था। पुलिस ने सभी फोटो और वीडियो को डिलीट कर दिया है। वहीं, भाजपा नेता अंकित चौधरी भी हादसे के बाद पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इसके साथ ही घायल राधा को सही उपचार देने के लिए मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरसी गुप्ता से बातचीत की। उन्होंने सीएमओ को फोन कर परिवार के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए भी कहा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *