• Wed. Jul 30th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

मां के साथ आपत्तिजनक हालत में युवक को देख बेटे का खौला खून

ByParyavaran Vichar

Jan 29, 2024

बरेली। बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक स्कूल के रसोइया महिपाल सिंह (45) की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह गांव में एक मकान के सामने गली में पड़ा मिला। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर कुछ घंटे में ही मामले का राजफाश भी कर दिया। आरोपी युवक ने स्वीकार किया कि उसकी मां से महिपाल के प्रेम संबंध थे। उसने दोनों को साथ देख लिया था। इसी गुस्से में उसने महिपाल की हत्या कर दी।

महिपाल शाहजहांपुर के जैतीपुर थाने के मगनपुर का निवासी था। वह यहां गांव में 20 साल से रिश्तेदार के यहां रह रहा था। 10 साल से वह यहां प्राथमिक विद्यालय में रसोइया की नौकरी कर रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शनिवार रात महिपाल की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव रिश्तेदार के घर के सामने पड़ा मिला। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी व सीओ हाईवे समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

महिपाल के कपड़ों की तलाशी ली गई तो जेब से आपत्तिजनक चीजें मिलीं। घंटेभर में ही पुलिस को पता चल गया कि गांव की ही एक महिला से महिपाल के प्रेम संबंध थे। शक के आधार पर पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में ले लिया। युवक ने थोड़ी ही देर में सच उगल दिया। आरोपी ने बताया कि महिपाल के उसकी मां से प्रेम संबंध थे। वह कई बार महिपाल को चेतावनी दे चुका था।

शनिवार को जब उसने महिपाल को मां के साथ देखा तो उसका खून खौल उठा। उसने पास में पड़ी ईंट से महिपाल के सिर पर प्रहार कर दिया। लगातार वार करने से महिपाल की मौत हो गई। तब वह खून से सनी ईंट लेकर भाग गया। पुलिस ने वह ईंट भी बरामद कर ली। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *