• Tue. Jul 29th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कांग्रेस की लक्ष्मी ने थामा भाजपा का दामन

ByParyavaran Vichar

Feb 5, 2024

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज पहला दिन था, जो कि कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। दूसरी तरफ भाजपा विधानमंडल दल की बैठक शुरू हो गई है, जिसमे यूसीसी पर रणनीति बन रही है। वहीं कांग्रेस की लक्ष्मी अग्रवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्या दिलाई।

विधानसभा सत्र आठ फरवरी तक चलेगा, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को विधायकों से 250 से अधिक प्रश्न मिले हैं। सदन में यूसीसी विधेयक पेश होगा, जिसके चलते हंगामे के आसार है। विपक्ष ने भी सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का कहना है कि यूसीसी का ड्राफ्ट पहले उपलब्ध कराया जाए, उसके बाद सदन में लाएं। जल्दबाजी न की जाए। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यूसीसी पर सवाल उठाए हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *