• Tue. Jul 29th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

ऊधम सिंह नगर : पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, फिर खुद गटका जहर

ByParyavaran Vichar

Feb 5, 2024

ऊधम सिंह नगर। खटीमा के चकरपुर में सोमवार को एक व्यक्ति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर खुद जहर खा लिया। जहर खाने से उसकी मौत हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से हल्द्वानी रेफर कर दिया। घटना की असल वजह अभी पता नहीं चल सकी है।

जानकारी के अनुसार चकरपुर, महतगांव निवासी राज बहादुर (45) और उसकी पत्नी आशा (40) रविवार रात घर पर अकेले थे। सुबह मकान का दरवाजा न खुलने पर लोगों को संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो वहां राज बहादुर का शव और पत्नी घायल अवस्था में मिली। घटनास्थल पर जहर की शीशी बरामद हुई है। पुलिस घटना की वजह की जानकारी जुटा रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *