• Sat. Apr 19th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

डीजीआरई ने जारी की उत्तरकाशी समेत पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी

ByParyavaran Vichar

Feb 22, 2024

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में आज भी मौसम बदला रहेगा। डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान(डीजीआरई) ने प्रदेश के उत्तरकाशी सहित रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

उधर, हालांकि आज राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन मौसम विभाग ने आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जताएं हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन रात के समय हल्की ठंड सताएगी।

कहां कैसा है मौसम

  • उत्तरकाशी में मौसम साफ, खिली चटक धूप।
  • मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ, चटक धूप खिली।
  • यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में चटख धूप खिली।
  • बदरीनाथ धाम में बर्फबारी जारी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *