• Sat. Oct 11th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

खुले में कचरा फेंका तो नाम और चेहरा होगा सार्वजनिक

ByParyavaran Vichar

Aug 13, 2025

श्रीनगर। श्रीनगर  नगर निगम ने शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। मेयर आरती भंडारी ने चेतावनी दी कि खुले में कचरा फैलाने वालों पर चालान होगा और उनकी तस्वीरें सार्वजनिक की जाएंगी। इसके लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सभी प्वाइंट्स जल्द सक्रिय हो जाएंगे। कचरा फेंकते पकड़े जाने पर संबंधित स्थान पर उनकी तस्वीर चस्पा की जाएगी और सोशल मीडिया पर भी साझा की जाएगी। नगर निगम का उद्देश्य लोगों में जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाना है।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *