• Sat. Apr 19th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

AAP ने दिल्ली की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान

ByParyavaran Vichar

Feb 27, 2024

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। जबकि हरियाणा के एक सीट से भी आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया है कि दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सोमनाथ भारती उम्मीदवार होंगे जबकि पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार को आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी बनाया है। जबकि दक्षिणी दिल्ली से सहीराम को आप ने टिकट दिया है। इनमें से तीन ऐसे नेता है जो फिलहाल में विधानसभा के सदस्य हैं।

इसके अलावा हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने अपने पूर्व राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता को टिकट दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा किया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली के साथ में से चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस को तीन सीटे दी गई हैं। इसके अलावा हरियाणा में आप को एक सीट मिली थी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा ने जबरदस्त तरीके से जीत हासिल की थी। 2019 का चुनाव में भाजपा को पूरे दिल्ली में 55% से ज्यादा वोट मिले थे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *