• Sat. Apr 19th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

दुबई जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5 साल तक होगा वीजा वैलिड

ByParyavaran Vichar

Feb 28, 2024

विदेश जाने की रुचि रखने वाले सभी भारतीयों के लिए बड़ी खबर है। घूमने, करोबार और कामकाज के लिए कई बार हर भारतीय दुबई जरुर जाता है। ऐसे में सऊदी अरब अमीरात ने भारतीय पर्यटको बड़ी सौगात दी है, अब हर भारतीय दुबई जरुर घूमने जाता है। यह हम सभी जानते हैं कि दुबई जाने के लिए पासपोर्ट के साथ-साथ वीजा होना काफी जरुरी है। ऐसे में दुबई सरकार ने भारतीय पर्यटकों के लिए 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा लेकर आया है।

बता दें कि, 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा के बारे मे कहा जा रहा है, वीजा रिक्वेस्ट करने के 2 से 5 दिनों के अंदर वीजा जारी हो जाएगा। इसी के साथ वीजा पाने वाला व्यक्ति दुबई में 90 दिन रुक सकता हैं। अगर आपको जरुरत पड़ती है तो फिर 90 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। मल्टीपल एंट्री वीजा लेने के बाद पर्यटक इस वीजा में एक साल में 180 दिन से अधिक नहीं रुक सकता है।

इसी के साथ संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने पर्यटकों के लिओ टूरिस्ट वीजा की अवधि को बढ़ाकर 5 साल के लिए कर दिया गया है। इस ऑफर के जरिए सऊदी अरब में पांच साल आराम से घूम सकते हैं। 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा के बारे में बताया कि पर्यटक अब इस वीजा के जरिए से सऊदी में कई बार एंट्री कर सकता हैं। आपको बता दें, यह ऑफर सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि अन्य देशों के लिए भी है।

इस 5 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा के ऑफर से पर्यटन में काफी इजाफा होगा। भारत के अलावा अन्य देश के लोग यहां लाखों संख्या में आते है। जानकारी के मुताबिक साल 2023 में दुबई घूमने वाले लोग करीब 2.46 मिलियन थे। वहीं साल 2022 में अकड़ा करीब 1.84 मिलियन था।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *