• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

1324 करोड़ का मूल बजट पास, सपा पार्षद ने सदन किया वॉकआउट

ByParyavaran Vichar

Feb 29, 2024

मेरठ। मेरठ नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में गुरुवार को 1324 करोड़ का मूल बजट पास हो गया। बजट पास होने के बाद भाजपा और विपक्ष के पार्षदों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने बैठक में महानगर से संबंधित समस्याओं को महापौर और नगर आयुक्त के समक्ष रखा। निगम के अधिकारियों को खरी-खोटी भी सुनाई।

नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक घंटाघर स्थित टाउन हॉल में सुबह 11:30 बजे शुरू हो गई। सपा पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला ने बैठक से वॉकआउट कर दिया। उन्होंने राज्यमंत्री और एमएलसी से सदन में जान का खतरा जताते हुए 30 दिसंबर 2023 की घटना का जिक्र किया।

नगर निगम के मुख्य लेखा अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मूल बजट कार्यकारिणी के सदस्यों के सामने पेश किया। जिस पर सदस्यों ने पास कर दिया। उसके बाद भाजपा के पार्षद संजय सैनी, पवन चौधरी, राजीव काले, रेखा सिंह, विक्रांत ढाका, दीपक वर्मा ने समस्याओं से सदन को अवगत कराया।

विपक्ष के कार्यकारिणी के सदस्य फसल करीम नसरीन शाहिद अब्बासी राहत जहां ने भी मुस्लिम आबादी में शहर के विकास की बात सदन में रखी। सदन में महापौर पर टिप्पणी की गई। जिस पर महापौर ने सदन की गरिमा बनाए रखने की बात कही। बैठक के दौरान पुलिस-फोर्स तैनात रहा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *