• Sat. Aug 2nd, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

विंध्याचल में दबंग का दुस्साहस: महिला से की छेड़खानी, विरोध पर की पिटाई

ByParyavaran Vichar

Mar 7, 2024

मिर्जापुर। विंध्याचल में महिला से छेड़खानी करने व विरोध करने पर उसकी पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मनबढ़ युवक आए दिन ऐसी हरकत करता है। पड़री थाना क्षेत्र निवासी एक महिला पिछले दो वर्ष से विंध्याचल में किराये के मकान में रह रही है।

दो मार्च की दोपहर में पड़ोस के एक युवक ने महिला के साथ छेड़खानी की। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि पड़री निवासी महिला विंध्याचल में किराये के मकान में रह रही है।

युवक उससे मजाक कर रहा था। उसने मना किया। इसके बाद भी वह नहीं माना। महिला के साथ मारपीट किया। महिला की तहरीर पर साजिद खान के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *