• Sat. Aug 2nd, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

शादी की वर्षगांठ के पर महिला की मौत, ट्रक की टक्कर से हुआ था हादसा, परिजनों में चीख-पुकार

ByParyavaran Vichar

Mar 9, 2024

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जिले में बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई। दंपती शादी की वर्षगांठ पर मंदिर दर्शन कर घर जा रहे थे। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची रही। उसके मासूम दो बच्चे भी हैं।

कादरीगेट थाने के मोहल्ला पांचाल घाट निवासी विनय शुक्ला अपनी पत्नी सुषमा शुक्ला (33) के साथ बाइक से शुक्रवार रात करीब नौ बजे मंदिर दर्शन कर घर जा रहे थे। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पांचाल घाट स्थित एक ढाबे के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इससे पीछे बैठी सुषमा सड़क पर जा गिरी। चालक ने ट्रक ऊपर से गुजार दिया। इससे दोनों पैर कुचल गए। सिर और शरीर में भी काफी चोटें आईं। आसपास लोगों की मदद से सुषमा को निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर अस्पताल से इंकार कर दिया गया। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि सुषमा का 11 साल पहले आज ही के दिन विवाह हुआ था। वैवाहिक वर्षगांठ पर पति-पत्नी मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे थे। उनके बेटी ईशा और बेटा कृष्णा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *