• Sat. Aug 2nd, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

प्रदेश में आज और कल बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

ByParyavaran Vichar

Mar 13, 2024

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज बुधवार को मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों समेत 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

जबकि कल यानी 14 मार्च को भी कुछ जिलों में भी मौसम बदला रहेगा। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अब बदलने वाले मौसम का तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। 13-14 मार्च को मौसम में होने वाले बदलाव का मैदानी इलाकों के तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

तापमान की बात करें तो तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। वहीं, मंगलवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री रहा, जो सामान्य है। अन्य जिलों में का अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास ही रहा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *