• Wed. Jul 30th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट

ByParyavaran Vichar

Mar 22, 2024

देहरादून। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज और कल (शुक्रवार और शनिवार को) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 22-23 मार्च को पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय जिलों के साथ 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के अंत तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अप्रैल शुरू होते-होते गर्मी सताने लगेगी। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले 10 साल में जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अंदाजा लगाया गया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *