• Fri. Oct 30th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा है अनुज शेखर चमोली

ByParyavaran Vichar

Dec 18, 2023

देहरादून। अनुज शेखर चमोली अपने कर्म और कर्तव्य के साथ साथ समाज के प्रति कर्म और कर्तव्य को भी बखूबी निभाते आ रहे है | पिछले कई वर्षों से गरीब, वंचितों की मदद करते आ रहे हैं। अपने कॉलेज के दिनो से ही वे गरीब बच्चों को मुफ्त में ट्यूशन के रूप में शिक्षा दान करते थे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

वर्ष 2015 एवम 2016 में एस.एस.सी की परीक्षा पास की, जिसके बाद एक साल शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार में काम किया। उनका चयन नायब तहसीलदार पद पर भी हुआ था | लेकिन उनकी माता के स्वास्थ्य के कारण वर्ष 2019 समीक्षा अधिकारी, उत्तराखंड सचिवालय का चयन किया और वर्तमान में यहीं कार्यरत हैं।

वर्तमान में उनके द्वारा किए जा रहे समाजिक कार्य से वह समाज को जागरूक करने का कार्य भी कर रहे है | पिछले 4 सालों में अपनी टीम के साथ लगभग 500 से अधिक पेड़ लगाए जिसमे इस साल लगाए लगभग 100 पेड़ शामिल रहे। पिछले कई वर्षों से सर्दियों में बेघर लोगों को कम्बल बांटते हैं, जो कि इस वर्ष भी जारी है। वही अनुज शेखर चमोली दो असहाय परिवार के बच्चों की मासिक फीस का वहन करते आ रहे हैं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

गंभीर रूप से घायल कल्याणी देवी के लिए सचिवालय क्रिकेट क्लब की मदद से 11 हजार रुपए की मदद की। चमोली द्वारा कोविड के समय से ही हर माह किसी वंचित परिवार को राशन देते आ हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को फ्री कोचिंग एवम गाइडेंस देते हैं।

अनुज शेखर चमोली ने स्ट्रीट डॉग्स जो सर्दियों में रात को गाड़ी की टक्कर से घायल या उनकी मौत हो जाती हैं, उनकी मदद के लिए कुत्तों के गले में डॉग्स रिफ्लेक्टिव कॉलर लगाने का यह सराहनीय कार्य वर्तमान में कर रहे हैं जिससे रात को गाड़ी वालों को उनके कॉलर की चमक दिखाई दे और वह दुर्घटना घटित होने से बच सके।

इसके अलावा कोविड के समय अपने ग्रुप की मदद से एक लाख से ज्यादा रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए इकट्ठे किए। सैनिकों के लिए राखी अभियान, महिला स्वास्थ्य कर्मियों के लिए चॉकलेट अभियान भी अनुज शेखर चमोली द्वारा चलाया जा चुका हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा शुक्रवार को विधायक एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डोईवाला में निकाली गई। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर प्रेमनगर बाजार होते हुए रतन निर्मल फार्म पहुंची, जहां यात्रा एक जनसभा में तब्दील हो गई। यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सभा को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, प्रदेश में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज को बुलंद करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा शासन में जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाया। यात्रा को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सोनी भावना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
काशीपुर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा: 21 दिन में 45,453 कॉल, आईएलडी गेटवे बाईपास की आशंका; विदेशों में लाखों डॉलर की ठगी का शक
उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के 90 फीसदी पद खाली, वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षक; लड़खड़ा रही शिक्षा व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post