• Wed. Jul 30th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

दिल्ली में हैवानियत: आठवीं के छात्र को पांच-छह लड़कों ने पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा; पीड़ित की आंत फटी

ByParyavaran Vichar

Apr 6, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली के न्यू अशोक नगर में शनिवार को एक भयावह वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र के साथ स्कूल में हुए झगड़े के बाद पांच-छह छात्रों ने पहले उसे बुरी तरह पीटा फिर उसके प्राइवेट पार्ट में डाल डंडा दिया।

इस हैवानियत से छात्र की आंत फट गई। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इस मामले केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *