• Thu. Jul 31st, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

घर में लगी आग, चार बच्चे, गर्भवती महिला समेत छह लोग जिंदा जले

ByParyavaran Vichar

Apr 10, 2024

रोहतास के एक घर में भीषण आग लग गई। इसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। वहीं एक सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, रोहतास प्रशासन ने अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि नहीं की है। घटना कछवां थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की है। लोगों का कहना है कि खाना बनाने के दौरान घर में अचानक आग लगी गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इतना ही नहीं पूरा घर भी जलकर राख हो गया।

इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पाया गया। पुलिस-प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। मरने वालों में 30 वर्षीय पुष्पा देवी, उसकी तीन पुत्री, एक पुत्र मोहन कुमार तथा गर्भवती ननद 25 वर्षीय माया देवी शामिल हैं।

इस मामले में कच्छवां के थानेदार ने बताया कि घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। इस हादसे में गर्भवती महिला और बच्चे समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सिविल सर्जन डॉ के.एन तिवारी ने बताया कि घटना में एक बच्चा 95 प्रतिशत जल गया है, जिसे एम्बुलेंस भेजकर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत गंभीर है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *