• Tue. Jul 29th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

आज रिकॉर्ड हो सकता है सीजन का सबसे गर्म दिन

ByParyavaran Vichar

Apr 26, 2024

देहरादून। तेज धूप के साथ दिन पर दिन गर्मी परेशान कर रही है। शुक्रवार यानी आज का दिन इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज हो सकता है। आईएमडी ने आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना जताई है।

बृहस्पतिवार को तेज धूप से परेशानी हुई लेकिन हवाओं ने राहत भी दी। इस दिन देहरादून का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को तेज झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। यदि पूर्वानुमान के अनुसार तेज हवाएं चलती हैं तो गर्मी से कुछ राहत रहेगी। देहरादून का मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

बृहस्पतिवार को यह रहा तापमान

जिला        अधिकतम       न्यूनतम

देहरादून       35.6       18.5

पंतनगर       37.0       18.5

मुक्तेश्वर       25.6       8.9

न्यू टिहरी       25.5       11.4

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *