• Wed. Jul 30th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

बगीचे में घास काट कर रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, बुरी तरह से नोचा; शोर मचाने पर भागा खूंखार

ByParyavaran Vichar

May 31, 2024

नैनीताल। रामनगर तराई पश्चिमी वन विभाग के रामनगर रेंज स्थित कालूसिद्ध में बगीचे में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले होते ही आसपास की महिलाओं सहित ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग के टीम मौके पर गश्त कर रही है। वहीं महिला का उपचार रामनगर के अस्पताल में चल रहा है।

52 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार कालूसिद्ध की रहने वाली है। महिला शुक्रवार की सुबह पास के ही बगीचे में पशुओं के लिए खास काटने गई थी। इसी बीच वहां पर मौजूद एक तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया।

हमला होते ही आसपास घास काट रही महिलाओं ने शोर मचाया तो कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों को आता देख तेंदुआ मौके से भाग गया। वहीं घायल महिला को रामनगर की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *