• Wed. Apr 30th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

तेवर दिखा रहे सूर्यदेव…देहरादून में लू ने झुलसाया, पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा

ByParyavaran Vichar

Jun 11, 2024

देहरादून। जून के पहले सप्ताह में भले ही गर्मी से थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन बीते कुछ दिनों से मौसम फिर अपने तेवर दिखा रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से दिन के साथ रात को भी गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री इजाफे के साथ 41.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर मंगलवार को दून का तापमान बढ़ने के आसार हैं।

जून महीने के बीते दस सालों के आंकड़ों पर नजर डाले तो सिर्फ साल 2022 को छोड़ किसी भी दिन दून का तापमान 41 डिग्री दर्ज नहीं किया गया। 2022 की पांच जून को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जबकि नौ सालों के जून महीने में कभी भी तापमान 41 डिग्री दर्ज नहीं किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न की वजह से तापमान में यह इजाफा देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मंगलवार हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *