• Mon. Jul 28th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

झुलसा रही गर्मी…देहरादून में 41.8 डिग्री पहुंचा पारा, 10 साल का टूटा रिकॉर्ड

ByParyavaran Vichar

Jun 12, 2024

देहरादून। बीते कुछ दिनों से तल्ख तेवर दिखा रही गर्मी ने मंगलवार को एक बार फिर बीते दस सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दून की रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने दिन में लोगों को झुलसाया तो रात में भी उमस ने परेशान किया। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सात डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 41.8 दर्ज किया गया। यह बीते दस सालों में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

जून के दूसरे सप्ताह में चिलचिलाती गर्मी से गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। इस बीच कई बार दून का अधिकतम पारा 40 के पार रहा। जिसके चलते झुलसाने वाली गर्मी दिन के साथ रात को भी बेचैन कर रही है। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, तापमान में हो रही बढ़ोतरी की वजह से मैदान में गर्म हवाएं चल रही हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो अभी फिलहाल मानसून से पहले राहत के आसार कम हैं।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमक सकती है। केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

शहर – अधिकतम – न्यूनतम

देहरादून – 41.8 – 23.8
पंतनगर – 41.4 – 22.6
मुक्तेश्वर – 29.5 – 17.0
नई टिहरी – 31.5 – 19.2

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *