• Mon. Jul 28th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

क्राइम पेट्रोल देख रची थी साजिश, पांच हिंदुओं से रचाई फर्जी तरीके से शादी

ByParyavaran Vichar

Jun 19, 2024

पंचकूला। क्राइम पेट्रोल देखकर एक महिला ने साजिश रची। अपना मुस्मिल धर्म छिपाकर पांच शादियां रचाईं। महिला जिन व्यक्तियों से शादी करती थी, कुछ दिन बाद उन्हीं के खिलाफ पुलिस थाने में केस दर्ज करा देती थी। इसका खुलासा आरोपी महिला ने पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान किया है।

पुलिस ने महिला से फर्जी तौर पर तैयार किए गए दस्तावेज और शादियों के फोटो व वीडियो भी बरामद किए हैं। आरोपी महिला को 5 दिन की रिमांड के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

गाैरतलब है कि आरोपी महिला ने धोखाधड़ी की नीयत से पंचकूला निवासी एक व्यक्ति से शादी की और उससे 30 लाख रुपये ठगे थे। इस मामले में पुलिस ने 26 मार्च को मामला दर्ज किया था। आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार कर 13 जून को अदालत में पेश किया था।

मशहूर यू-ट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ भी आरोपी महिला ने 26 दिसंबर 2017 को गुरुग्राम महिला थाना में केस दर्ज करवाया था। इसमें पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 120-बी, 354 और 384 के तहत मामला दर्ज किया था।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *