• Mon. Jul 28th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

घर में फांसी के फंदे पर झूला 11वीं का छात्र, भाई के साथ कमरे में सो रहा था

ByParyavaran Vichar

Jun 22, 2024

सागर। सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया थानसिंह में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतक कक्षा ग्यारहवीं का छात्र था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस आत्महत्या का कारण तलाश रही है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नरेंद्र पिता देवीराम अहिरवार (17) ने अपने घर में बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता देवीराम अहिरवार ने बताया कि उसके दो लड़के हैं।

नरेंद्र बड़ा लड़का है और वह सिलोधा गांव के स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ता है। दोनों लड़के एक साथ कमरे में सो रहे थे, इस दौरान बड़े लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटे ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण पता नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर शव वाहन से पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *