• Sat. Oct 31st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

मंत्री रेखा आर्या ने देखे एक्सट्रीम सलालम के सेमीफाइनल और फाइनल मैच

ByParyavaran Vichar

Feb 7, 2025

पौडी / टिहरी  : खेल मंत्री रेखा आर्या पौड़ी जनपद के फूल चट्टी में आयोजित हो रही एक्सट्रीम सलालम प्रतियोगिताओं के फाइनल और सेमीफाइनल मैच मे खेल रहे उत्तराखंड के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंची। खेल मंत्री ने एक्सट्रीम सलालम और बीच वॉलीबॉल के पदक विजेताओं को पदक वितरित किए।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मां गंगा की कल कल करती लहरों के बीच तेज प्रवाह की चुनौतियों से जूझते खिलाड़ियों के कौशल को देखना बहुत रोमांचक अनुभव रहा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक्सट्रीम सलालम की K1 mens final इवेंट में जनपद टिहरी निवासी अमित थापा को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी।इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी जनपद के शिवपुरी में आयोजित हो रहे बीच वालीबॉल इवेंट के पदक विजेताओं को मेडल प्रदान किए और उन्हें उनके शानदार खेल और जीत के लिए बधाई दी।

यहां खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड ने इन खेलों के आयोजन में अतिथि देवो भव: के भाव को सही अर्थों में चरितार्थ करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि एक खेल मंत्री के तौर पर मुझे खुशी है कि हमारे मेहमान देवभूमि से खुशनुमा यादें लेकर लौट रहे हैं।इस मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह , डीओसी बिल्किस मीर, कुलदीप सिंह और ग्रीस से यहां कोचिंग देने के लिए आए क्रिस्टो आदि मौजूद रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा शुक्रवार को विधायक एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डोईवाला में निकाली गई। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर प्रेमनगर बाजार होते हुए रतन निर्मल फार्म पहुंची, जहां यात्रा एक जनसभा में तब्दील हो गई। यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सभा को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, प्रदेश में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज को बुलंद करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा शासन में जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाया। यात्रा को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सोनी भावना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
काशीपुर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा: 21 दिन में 45,453 कॉल, आईएलडी गेटवे बाईपास की आशंका; विदेशों में लाखों डॉलर की ठगी का शक
उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के 90 फीसदी पद खाली, वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षक; लड़खड़ा रही शिक्षा व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post